Haryana News: हुड्डा के गढ़ में गरजे मनोहर लाल, अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Haryana News
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ गोहाना में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जमकर गरजे। जन उत्थान रैली में अपने संबोधन में मनोहर लाल ने जहां अपनी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं पूर्व की सरकारों पर भी हमला बोला। खासकर कांग्रेस उनके निशाने पर रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में प्रदेश में बीबीसी (बदली, भर्ती और सीएलयू) की इंडस्ट्री चलती थी। इन तीनों ही कामों में जबरदस्त भ्रष्टाचार था लेकिन हमारी सरकार ने इस इंडस्ट्री को खत्म किया।
बेरोजगारी के आंकड़ों पर भी मनोहर लाल ने विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता है कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ गई है, परंतु वास्तविक्ता यह है कि जो लोग भ्रष्टाचार करते थे, वे लोग आज बेरोजगार हो गए हैं। इसके कारण से विपक्ष को बेरोजगारी का बढ़ा हुआ आंकड़ा मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 8.50 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरियां दी गई हैं, जबकि एक लाख से अधिक युवाओं को पक्की नौकरी दी गई है। इसके अलावा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरियां दी जा रही हैं और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना के तहत भी 32 हजार युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता दिलाई गई है।
Source link