Haryana

DID सुपर मॉम्स विजेता वर्षा बुमराह पहुंची हांसी: लोगों ने ढोल और रंगों के साथ किया स्वागत, यूट्यूब देख करती थीं डांस की प्रैक्टिस

हांसी19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डीआईडी सुपर मॉम्स सीजन- 3 की विजेता वर्षा बुमराह सोमवार को हरियाणा में हांसी में पहुंची। यहां लोगों ने ढोल और रंगों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसी मौके पर हांसी के विधायक विनोद कुमार के बेटे भ्याना भी मौजूद रहे।

वर्षा बुमराह की एक झलक पाने के लिए पूरा शहर हांसी के अंबेडकर चौक पर पहुंचा। लोगों ने कहा की वर्षा ने हमारे शहर और देश का नाम रोशन किया है। मजदूरी कर काम करने वाली हांसी की बेटी वर्षा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई।

वर्षा मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। उनके नितिन अनाज मंडी में मजदूरी करते हैं। अब डीआईडी सुपर मॉम्स की विजेता बनने पर उन्हें ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपए मिले हैं। इसके अलावा उन्हें कई असाइनमेंट भी मिलने वाले हैं।

डीआईडी सुपर मॉम्स की विजेता वर्षा बुमराह के हांसी पहुंचने पर लोग खुशी में रंग उड़ाते हुए।

डीआईडी सुपर मॉम्स की विजेता वर्षा बुमराह के हांसी पहुंचने पर लोग खुशी में रंग उड़ाते हुए।

बता दें कि वर्षा ने किसी तरह की डांस ट्रेनिंग नहीं ली। मजदूरी के बाद घर लौटकर वर्षा यूट्यूब से डांस की प्रैक्टिस करती थी। यूट्यूब पर ही डांस सीख कर ही वर्षा बुमराह ने आज यह मुकाम हासिल किया।।

डीआईडी सुपर मॉम्स की विजेता वर्षा बुमराह और अन्य लोग।

डीआईडी सुपर मॉम्स की विजेता वर्षा बुमराह और अन्य लोग।

डांस से जजेस और ऑडियंस को हैरान किया

बता दें कि डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स का तीसरा सीजन मुंबई में हुआ। इसका 25 सितंबर को ग्रैंड फिनाले था। इस सीजन की ट्रॉफी हरियाणा की रहने वाली वर्षा बुमराह ने जीती। उन्होंने शुरू से आखिर तक अपने डांस परफॉर्मेंस से जजेस से लेकर ऑडियंस तक को हैरान कर दिया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button