मेवात में पारिवारिक रंजिश में खूनी संघर्ष: शमशाबाद खेंचातान में दो सगे भाइयों के बच्चों बीच विवाद में चली गोली, एक की मौत, 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

- Hindi News
- Local
- Haryana
- Gurugram
- In Shamshabad Khenchatan, A Bullet Fired In A Dispute Between The Children Of Two Real Brothers, One Died, A Case Was Registered Against 9 People
गुरुग्राम25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मौके पर जमा भीड़, जांच करती पुलिस।
- बच्चों में लकड़ी काटने को लेकर हुआ विवाद।
- तीन भाइयों के इस परिवार में पुरानी रंजिश के चलते पहले भी हो चुकी है हत्या
फिरोजपुर झिरका शहर के साथ लगते शमशाबाद खेंचातान में पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला परिवारिक रंजिश व बदले की भावना से जुड़ा बताया जा रहा है। हत्या की सूचना मिलते ही पुन्हाना डीएसपी शमशेर सिंह, पुन्हाना थाना प्रभारी अरविंद कुमार, सिटी चौकी प्रभारी अमित कुमार भारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने 9 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए पुन्हाना होडल मार्ग पर जाम लगा दिया। हालांकि, पुलिस के आश्वासन के कुछ मिनटों बाद ही जाम खोल दिया।दो दिन पहले पुन्हाना के नजदीक शमशाबाद खेंचातान निवासी नसरू व समसु (दोनों भाइयों) के बच्चों में लकड़ी काटने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद शनिवार सुबह करीब 9 बजे नसरू पेट्रोल पंप के पास होटल पर चाय पी रहा था। तभी उसके भतीजे सादिल, एहसान व अन्य लोग मौके पर आए और नसरू को गोली मारकर फरार हो गए। गोली नसरू के सिर में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं, पुन्हाना थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर सादिल पुत्र समसु, वाजिदा पुत्री समसु, एहसान पुत्र समसु, जरीना पत्नी समसु, राजीदा पुत्री समसु, नवाब पुत्र सुलेमान, मिसरुद्दीन, अजहरुद्दीन व हसीन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 148, 149, 506, 25-54- 59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुन्हाना डीएसपी शमशेर सिंह का कहना है कि मामले में आस-पास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुरानी रंजिश के चलते पहले भी हुई है हत्यासमसु, नसरू व हसन तीनों सगे भाइयों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते वर्ष 2017 में समसु, उसकी पत्नी जरीना व पुत्र सादिल ने 18 वर्षीय मोहम्मद शाद पुत्र हसन की हत्या कर दी थी। जिसके आरोप में समसु व अन्य आज भी जेल में बंद हैं और सादिल व समसु की पत्नी जमानत पर रिहा होकर कुछ दिन पूर्व आये थे। मामले में नसरू घटना का गवाह था। जिसके बाद दोनों के बच्चों में लकड़ी काटने को लेकर हुए झगड़े के बाद शनिवार को फिर से खूनी संघर्ष हो गया।
Source link