पानीपत में बड़ा सड़क हादसा: ट्राले ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, महिला की मौत; पुलिसकर्मी को भी मारी टक्कर

पानीपत25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मृतक महिला की फाइल फोटो।
हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के बुड़शाम रोड पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। एक ट्राला चालक ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार महिला की ट्राले के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भागने लगा तो उसने एक पुलिसकर्मी को भी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायल अवस्था में बाइक चालक और पुलिसकर्मी को नजदीकी एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां दोनों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। वहीं महिला का शव को सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवगृह में रखवा दिया है।
टक्कर मारने के बाद भी भाग गया आरोपी
पुलिस के अनुसार हादसा दोपहर बाद का है। गांव में नोहरा से गीता देवी (40) पत्नी अमन अपने भाई के साथ बुड़शाम अपने मायका जा रही थी। इसी दौरान बुड़शाम रोड पर तेज रफ्तार ट्राला चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एक और जहां महिला की मौत हुई है। वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में पुलिसकर्मी को भी गंभीर चोटें आईं। आरोपी मौके पर ट्राले को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया।
Source link