Haryana

कुरुक्षेत्र में खाप पंचायतों की बैठक: बोले- प्रदेश में बेटियों पर अत्याचार; सीएम और मंत्री आवास पर धरने की धमकी

कुरुक्षेत्र13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा की धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में जाट धर्मशाला में खाप पंचायतों की शुक्रवार को हुई मीटिंग में किसान आंदोलन में लंबित मांगों पर चर्चा की गई। खाप प्रधानों ने गणतंत्र दिवस पर मंत्री संदीप सिंह का विरोध करने वाली महिला सोनिया दुहन का समर्थन भी किया। कहा गया कि जल्द ही मंत्री की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन देखने को मिलेगा।

खाप बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा

कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में हरियाणा की खापों की पंचायत में किसान आंदोलन में लंबित मांगों को लागू करवाने, जिसमें MSP, स्वामीनाथन रिपोर्ट, जल बचाओ आंदोलन को जन आंदोलन बनाना, प्राकृतिक खेती को अपनाने ,प्रदेश में नशे को खत्म करना और हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव पर मुख्य तौर से चर्चा हुई। संदीप सिंह को भी जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की गई।

कुरुक्षेत्र बैठक में मौजूद विभिन्न खापों के पदाधिकारी।

कुरुक्षेत्र बैठक में मौजूद विभिन्न खापों के पदाधिकारी।

सरकार का बेटियों पर अत्याचार

सर्व जातीय सर्व खाप के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर सरकार जल्द ही इन मुद्दों पर विचार नहीं करती तो दिल्ली कूच को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियों के साथ सरकार अत्याचार कर रही है। चाहे वह महिला कोच का मुद्दा हो या पहलवानों का दिल्ली आंदोलन। अब सोनिया दुहन के साथ 26 जनवरी पर गलत व्यवहार किया गया।

पलवल बैठक में आगे के फैसले

कंडेला ने कहा कि इन सब मुद्दों को लेकर अगली मीटिंग पलवल में मार्च के पहले हफ्ते में होगी। आगामी बैठक में कोई बड़ा फैसला खापों द्वारा लिया जा सकता है।

सोनिया को पुलिस ने बुलाया

बैठक में मौजूद सोनिया दुहन ने कहा कि आज कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली। कुरुक्षेत्र एएसपी करण गोयल को मामले की जांच सौंपी गई है।

सीएम मंत्री आवास पर धरने की चेतावनी

कंडेला खाप की महिला अध्यक्ष सुदेश कंडेला ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने जल्द ही संदीप सिंह को गिरफ्तार नहीं किया तो महिलाएं सड़क पर आने को मजबूर हो जाएंगी। मंत्री व मुख्यमंत्री के आवास पर धरने पर बैठ जाएंगी। साथ ही खापों ने मंत्री संदीप सिंह का विरोध करने वाली महिला सोनिया दुहन का समर्थन किया। कहा कि अगर जल्द ही संदीप सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई तो एक बड़ा आंदोलन प्रदेश में देखने को मिलेगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button