Haryana
आज कुरुक्षेत्र में AAP की रैली: मंच पर केवल अरविंद केजरीवाल के बैनर; पंजाब CM भगवंत मान भी नजर आएंगे

चंडीगढ़11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की रैली।
आम आदमी पार्टी की पहली रैली ‘अब बदलेगा हरियाणा’ आज कुरुक्षेत्र में हो रही है। रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शिरकत करेंगे। मंच पर केवल अरविंद केजरीवाल की फोटो और बैनर लगे हैं।
हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता, अशोक तंवर और निर्मल सिंह आदि प्रदेश के दिग्गज आप नेताओं के पोस्टर नहीं लगाए गए है, ताकि किसी प्रकार की गुटबाजी न हो। रैली में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे।
30 मई को आप करेगी उम्मीदवारों की घोषणा
रैली के बाद आम आदमी पार्टी शहरी निकाय उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। प्रदेश के 46 नगर निकायों के चुनाव हैं। आम आदमी पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी।
खबरें और भी हैं…
Source link