अंतिम चरण में पहुंची HCS पदों की भर्ती प्रक्रिया: जल्द हरियाणा को मिलेंगे 48 अफसर; 70 पद विभागों में चल रहे खाली

चंडीगढ़21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा सिविल सेवा (HCS) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रक्रिया के पूरे होते ही राज्य को 48 नए अफसर मिल जाएंगे। हरियाणा में एचसीएस के 307 पद स्वीकृत हैं। हालांकि अभी सरकारी विभागों में 70 एचसीएस के पद खाली चल रहे हैं। रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया सरकार ने 2021 में शुरू की थी।
अभी विभागों में 237 अधिकारी
हरियाणा के विभागों में अभी 237 एचसीएस अधिकारी हैं। 48 नए अफसरों की नियुक्ति के साथ ही इनकी संख्या 285 के करीब हो जाएगी। अधिकारियों की कमी होने के कारण विभागों में काम देरी से हो रहा है। साथ ही अधिकारियों को सरकार की ओर से अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
नियम विपरीत SDM की नियुक्ति
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता हेमंत कुमार के अनुसार SDM के पदों पर सीनियर स्केल और सलेक्शन ग्रेड अर्थात पांच से 15 वर्ष तक की एससीएस सेवा वाले अधिकारियों की नियुक्ति होनी चाहिए। इसके विपरीत हरियाणा में 35 ऐसे एसडीएम हैं जिनकी एचसीएस के रूप में सेवाएं पांच साल से कम हैं।
Source link